दो पक्ष में मारपीट मे वृद्ध महिला घायल

0
Untitled

दो पक्ष के में मारपीट मे वृद्ध महिला घायल,अस्पताल मे भर्ती.

बेरमो: बेरमो गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संडेबाजार निवासी स्वर्गीय नंदलाल पासवान की पत्नी कौशल्या देवी को उनके पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे कौशल्या देवी के शरीर पर काफी चोट आई है.घर वाले उन्हे इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी मे भर्ती कराया। जहां डाॅ डॉन उर्फ अनिरुद्ध द्वारा इलाज किया जा रहा है। डाॅ डॉन ने मार पीट घटना की लिखित जानकारी बेरमो थाना को दिया सूचना मिलने पर बेरमो थाना की पुलिस केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंच कर घटना जानकारी ली और जांच में जुटी गई। वही घायल कौशल्या देवी की पोती मेघा कुमारी और वर्षा कुमारी ने बताया कि मेरे पापा संजय पासवान ने घर के अल्बेस्टर सीट के उपर तिरपाल बिछा रहे थे उसी समय मेरे पड़ोसी चंदन नाग और उनकी पत्नी लीली नाग ने मेरे दादी के को लाठी डंडे से पीटा है जिससे हमारी दादी बुरी तरह घायल हो गई। उनके बेटे संजय पासवान कहा की इसके पूर्व में भी कई बार उन लोगों के द्वारा मार पीट किया गया है। इस संबंध में गांधीनगर थाना को इसकी सूचना दी है पर किसी तरह की को करवाई नहीं किया गया। कहा कि आज फिर से उन लोगों के द्वारा मेरी मां के साथ मार पीट कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया है। संजय पासवान ने बेरमो थाना में आवेदन देकर उचित करवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *