फिलीपींस में 7.1 तीव्रता के जबरदस्त भूकंप

0
Untitled

 फिलीपींस में 7.1 तीव्रता के जबरदस्त भूकंप से धरती हिल गई. भूकंप स्थानीय समयानुसार गुरुवार सुबह 10:13 बजे पर आया. भूकंप का केन्द्र 722 किलोमीटर की गहराई पर था, जो तटीय शहर पालेमबांग से लगभग 133 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था. इतने भीषण भूकंप के झटके लोगों नें दहशत फैल गई. झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, भूकंप विज्ञान संस्थान ने कहा कि गुरुवार सुबह स्थानीय समयानुसार सुबह 10:13 भूकंप आया. देश के दूसरे सबसे बड़े द्वीप मिंडानाओ के आस-पास के प्रांतों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

रिपोर्ट के मुताबिक, दावो ऑक्सिडेंटल, दावो ओरिएंटल, सारंगनी, दावो डे ओरो, दावो डेल नॉर्टे और कोटाबाटो में भी झटके महसूस किए गए. संस्थान ने कहा कि टेक्टोनिक भूकंप के कारण झटके तो आएंगे, लेकिन इससे नुकसान नहीं होगा. इसने कहा कि भूकंप के कारण सुनामी नहीं आएगी. फिलीपींस प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है. यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *