पाकिस्तानी एजेंसी ISI अब सुन सकेगी किसी का भी फोन
पाकिस्तान में अब किसी की भी फोन कॉल को सुना जा सकेगा. इसके लिए सरकार ने खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) को अधिकार दे दिए हैं. आईएसआई को बड़ी ताकत मिलने के बादकी पार्टी पीटीआई ने विरोध जताया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता उमर अयूब खान ने कहा कि सरकार और सहयोगियों को पता होना चाहिए कि सत्ता से बाहर होने पर उनके नेताओं के खिलाफ भी यही कार्रवाई की जाएगी. अयूब ने आगे कहा कि जो उपाय वे (पाकिस्तान की सरकार) लागू कर रहे हैं, उसके प्रभाव में आने पर वे अदालतों के चक्कर लगाएंगे. पाकिस्तान में इसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्मों पर नकेल कसने की सरकारी कोशिश के तहत देखा जा रहा है. ऐसा इसलिए, क्योंकि पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी PTI ने मीडिया पर कम जगह मिलने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ाई है.
