पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने प्रखंड संसाधन केंद्र के अधिकारी व कर्मियों के साथ की बैठक

0
4e3ef524-780e-486b-84c4-05eaf1bfa70c

पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने प्रखंड संसाधन केंद्र के अधिकारी व कर्मियों के साथ की बैठक

पांकी प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में बुधवार की दोपहर पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम ने प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक की, बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के बीआरपी एवं सीआरपी से विद्यालय की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए प्रखंड प्रमुख ने विद्यालय की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु कई विषयों पर रायशुमारी भी की।
बैठक में मुख्य रूप से यह बात सामने आई की प्रखंड क्षेत्र में कई ऐसे विद्यालय हैं जहां शिक्षकों का घोर अभाव है, मात्र एक शिक्षक के भरोसे विद्यालय संचालित हो रहा है ऐसे में शिक्षक एवं छात्र दोनों को परेशानी हो रही है, वहीं कई ऐसे विद्यालय है जहां शिक्षकों की तो कोई कमी नहीं है लेकिन वहां बच्चे गायब रहते हैं, वहीं कई ऐसे विद्यालय हैं जहां सरकारी शिक्षक रहने के बावजूद पारा शिक्षक प्रभार में हैं जो नियम के विरुद्ध है उक्त मामले को लेकर प्रखंड प्रमुख ने तत्काल व्यवस्था में सुधार लाने हेतु प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश भी दिए। प्रखंड प्रमुख ने विद्यालयों में पानी बिजली रसोई गैस सहित अन्य जरूरत के साधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की ताकि व्यवस्था में तत्काल सुधार लाया जा सके। प्रखंड प्रमुख ने सभी कर्मियों को विद्यालय की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनका पहला कर्तव्य है क्योंकि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा बैठक में प्रखंड संसाधन केंद्र के बीपीओ सेमत कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण कुमार एमडीएम प्रबंधक अमृतेश मिश्रा सहित विभिन्न संकुल के सीआरपी एवं बीआरपी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *