राजस्व भूमि सुधार अपडेशन शिविर में 25 आवेदन प्राप्त

0
cc5359d8-d92c-44c5-942d-a876ff14cda1

राजस्व भूमि सुधार अपडेशन शिविर में 25 आवेदन प्राप्त

केतार प्रखंड क्षेत्र के मुकुंदपुर एवं परसोडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया मूंगा साह और बसंती देवी के अध्यक्षता में अपडेशन कार्य हेतु अंचल द्वारा आयोजित शिविर लगाया गया।इस शिविर में बुधवार को परसोडीह में एक भी आवेदन नही प्राप्त हुआ जबकि मुकुंदपुर में 25 आवेदन प्राप्त हुए। 11 जुलाई को परती कुशवानी, पाचाडुमार पंचायत एवं 12 जुलाई लोहडगड़ा पंचायत सचिवालय में अपडेशन शिविर लगाया जाएगा। विदित है कि अंचल कार्यालय द्वारा आयोजित अपडेशन शिविर अपर समाहर्ता गढ़वा का पत्रांक 386/रा दिनांक 08.06.2024 तथा दिनांक 04.01.2024 को संपन्न जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में पंचायत द्वारा शिविर लगाकर अपडेशन कार्य किए जाने का आदेश प्राप्त था।इस शिविर में आवेदन पत्र, संबंधित जमीन का केवाला का छायाप्रति एवं ऑफलाइन जमीन के लगान का छायाप्रति शिविर में लगाया गया। अंचल कर्मचारी प्रकाश कुमार ने बताया की जिनका जमीन का ऑफलाइन राशिद जिनका है उन्हें ऑनलाइन राशन काटने के लिए अपडेशन आवेदन शिविर लगाया गया । इस मौके पर मुकुन्दपुर पंचायत मुखिया मुंगा साह,अंचल सहायक अयोध्या रजक,रिजवान अंसारी,
संतोष प्रसाद,राम बाबू,दिनेश गुप्ता,शुशील वियार,राजन वर्मा,हजारी प्रसाद,नितिश भारद्वाज, सोनु वर्मा,उदय गुप्ता,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *