रूस पहुंचे पीएम मोदी ने मॉस्को में की बड़ी भविष्यवाणी

0
Untitled

प्रधानमंत्री मोदी इस समय दो दिनों के रूस के दौरे पर हैं. सोमवार को मास्को पहुंचे थे. इस दौरान हां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका भव्य स्वागत किया था. मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे.इस दौरान उन्होंने यहां पर भारतीय समुदाय को संबोधित किया.

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपका ये प्रेम, आपका ये स्नेह, आपने यहां आने के लिए समय निकाला मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं.  मैं अकेला नहीं आया. मैं मेरे साथ बहुत कुछ लेकर आया हूं.  मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं.  मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं.

पीएम मोदी ने कहा, ये भी एक संयोग है कि सरकार के कई लक्ष्यों में भी 3 का अंक छाया हुआ है. सरकार का एक लक्ष्य है, तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाना. सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाना. सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *