यूक्रेन पर रूस ने दागे ड्रोन, 50 से ज्यादा एयरस्ट्राइक, 11 लोगों की मौत

0
Untitled

दो साल से चली आ रही यूक्रेन-रूस जंग रुकने वाली नहीं हैं. लगातार दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. रूस ने पिछले 24 घंटों में ही यूक्रेन पर 55 बार ज्यादा एयरस्ट्राइक कर दी. इसमें कम से कम 11 लोगों की जान गई है और वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. रूस की समाचार एजेंसी आरआईए के मुताबिक, रूसी सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन की अलग-अलग जगहों पर 6 रॉकेट और 70 से ज्यादा बम से हमला किया. यूक्रेन के अफसरों का कहना है कि रूसी सेना रातभर से रुक-रुक कर हमले कर रही है. रूस ने उत्तरी यूक्रेन में बिजली प्लांट पर हमला किया है. प्लांट में विस्फोट होने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, इससे करीब 1 लाख लोग बिना बिजली के रह रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *