रूसी आर्मी ने यूक्रेन के 5 शहरों पर 40 से ज्यादा मिसाइलें दागीं

0
Untitled

प्रधानमंत्री  रूस की यात्रा पर हैं.  वहीं, अमेरिका में नाटो की मीटिंग चल रही है. ऐसे में रूस ने यूक्रेन के 5 शहरों पर 40 से ज्यादा मिसाइलों से हमला किया है, जिसमें यूक्रेन को काफी नुकसान हुआ है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसकी पुष्टि की है. इससे पहले खबर आई थी कि रूस ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन पर 55 बार ज्यादा एयरस्ट्राइक की है, जिसमें कम से कम 11 लोगों की जान गई है और वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हुए. पिछले 2 साल से चली आ रही यह जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. लगातार दुनियाभर के देश इस जंग को रुकवाने का प्रयास कर चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *