जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में पदाधिकारी कर रहे हैं जमकर भ्रष्टाचार : –चंद्रशेखर सिंह छोटू

0
8979bf46-9595-4731-a1d7-7e8fe205b3df

जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में पदाधिकारी कर रहे हैं जमकर भ्रष्टाचार : चंद्रशेखर सिंह छोटू

चैनपुर व रामगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय बन गया है भ्रष्टाचार का अड्डा

पदाधिकारी-कर्मचारी सुधरे अन्यथा होगा उग्र आंदोलन : प्रमिला

चैनपुर व रामगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर आजसू का हुआ हल्ला बोल कार्यक्रम

मेदिनीनगर (पलामू) : चैनपुर व रामगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। बगैर रिश्वत के जनता का कोई भी काम नहीं हो रहा है। जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में पदाधिकारी-कर्मचारी नागरिकों को लूट रहे हैं। जनता झारखंड सरकार की इंडी गठबंधन की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रही है। उक्त बातें आजसू के केंद्रीय समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कही। वे शुक्रवार को चैनपुर व रामगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर पार्टी के हल्ला बोल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जनप्रतिनिधियों के संरक्षण पाकर पदाधिकारी व कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। इसका सीधा खामियाजा स्थानीय नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने नागरिकों से झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने पदाधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दी। कहा कि पदाधिकारी व कर्मचारी अपनी कार्यकलाप में सुधार लाएं । ऐसा नहीं हुआ तो आजसू पार्टी क्रमबद्ध आंदोलन को बाध्य होगी। इसके पूर्व पार्टी की महिला मोर्चा की पलामू जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी ने कहा कि नागरिकों का संविधान प्रदत्त अधिकार नहीं मिल रहा है। गांव में आज भी महिलाएं मुफलसी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। सरकार केवल गरीबों की बात बोलती है। लेकिन केवल अमीरों, सरकार में बैठे मंत्रियों-विधायकों, पदाधिकारियों व कर्मचारियों के लिए काम कर रही है। कहा कि आम लोग छोटे से छोटे काम के लिए प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर लगाकर थक जा रहे हैं। लेकिन काम नहीं हो रहा है। ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मौके पर पार्टी के पलामू जिला उपाध्यक्ष विशाल मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत से लेकर मंत्री व विधायक को भी इस बात की जानकारी है कि नागरिकों का पदाधिकारी व कर्मचारी शोषण व दोहन कर रहे हैं। लेकिन जनप्रतिनिधि अपना फर्ज नहीं निभा रहे हैं। कहा कि आजसू पार्टी नागरिकों के हक व अधिकार के लिए लड़ेगी।
संगठन सचिव शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यपद्धति में सुधार लाएं। बिचौलियागिरी बर्दाश्त नहीं होगा। कार्यक्रम में परमानंद सिंह, भुवनेश्वर प्रजापति, नितेश कुमार, बबलू डोगरा, राजीव सिंह, सुजीत तिवारी, प्रमोद प्रजापति, अख्तर अली, झुन्नु बैठा, प्रेमचंद, ओम प्रकाश सिंह, पारस विश्वकर्मा, राजीव सिंह, मणि चंद्रवंशी, दयानंद सिंह, लक्ष्मी चंद्रपाल व सुदेश्वर प्रजापति समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हल्ला बोल प्रदर्शन में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *