केकरगढ़ पंचायत के चार गांव के ग्रामीणों ने की बैठक

0
598dda95-bd3c-4196-8d7e-7a94071d4620

पांकी के केकरगढ़ पंचायत के चार गांव के ग्रामीणों ने की बैठक, ताल पंचायत में शामिल होने की विधायक से की मांग

जांजो,पोरसम,ठेकही व जोतांग के सैकड़ो ग्रामीण बैठक में हुए शामिल

पांकी प्रखंड के केकरगढ़ पंचायत के जांजू, पोरसम, ठेकही एवं जोतांग गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर पांकी बालूमाथ मुख्य पथ के झुमेला महुआ में बैठक कर उक्त चारों गांव को केकरगढ़ पंचायत से हटाकर ताल पंचायत में जोड़ने की मांग क्षेत्रिय विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता समेत प्रखंड एवं जिले के अधिकारियों से की है।
सोमवार के दोपहर बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि चार गांव के लोगों को मुख्य सड़क से होकर केकरगढ़ पंचायत सचिवालय जाने में लगभग 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है, विकास कार्य को लेकर पंचायत सचिवालय जाने में उन्हें कई घंटे का समय तो बर्बाद होता है ही है साथ ही उन्हें दुर्गम रास्ते से जाने में बेहद परेशानी होती है, पंचायत सचिवालय से अधिक दूरी पर होने के कारण पंचायती राज का उन्हें कोई विशेष लाभ नहीं मिल रहा जिस कारण उन्होंने के केकरगढ़ पंचायत की जगह अपने निकटवर्ती पंचायत ताल में जाने की इच्छा जताई है। सोमवार को सैकड़ो ग्रामीणों ने बैठक कर अपनी मांग की जानकारी क्षेत्रीय विधायक को दी जिसके बाद तत्काल विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता बैठक स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए उन्हें यथाशीघ्र मदद करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं होगी तो वह सदन में इस मुद्दे को उठाएंगे उन्होंने कहा कि निकटवर्ती पंचायत में उक्त चारों गांव को जोड़े जाने से उन्हें बेहद सहूलियत होगी।
आपको बता दें कि उक्त चारों गांव में वोटरों की संख्या लगभग 1000 के आसपास है, ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांगे शीघ्र पूरी नहीं होगी तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान मौके पर विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता के अलावे विधायक कार्यकर्ता राजेंद्र यादव उपेंद्र भुईया ब्यास यादव गोवर्धन यादव करमजीत सिंह विनय सिंह अरविंद यादव करमजीत सिंह पंचायत समिति सदस्य दसु सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *