लोहा चोरी के मामले में पुलिस ने आठ को भेजा जेल

0
e91e99c7-8018-4ee7-89ea-311c9a9ee7a1

लोहा चोरी के मामले में पुलिस ने आठ को भेजा जेल

चंदवा। थाना क्षेत्र से लोहा चोरी के मामले में पुलिस ने आठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सोंस ललगड़ी क्षेत्र से हाईटेंशन टावर काटने के मामले में सभी को जेल भेजा गया है। जेल जाने वालों में संजय नायक पिता सकू नायक,उमेश गंझू पिता पतलू गंझू,मदन राम पिता रामगुलाम राम,शिवकुमार राम पिता हरिलाल लोहरा,अशोक लोहरा पिता हरिलाल लोहरा, अरुण प्रसाद,मनोज प्रसाद सभी थाना चंदवा व संतोष नायक पिता पुकछु नायक थाना बालूमाथ शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब डेढ़ टन टावर लोहा,दो पिस्टल,2 जिंदा गोली भी बरामद किया है। उक्त सभी आरोपियों को थाना कांड संख्या 82/24 भादवि की 389/411 एवं 25(1b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत गुरुवार को लातेहार जेल भेज दिया गया।
छापामारी दल में पुअनि पुरन सिंह,अशोक कुमार के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *