शहर के पंजाबी मुहल्ला में छापेमारी कर करीब 15 लाख के अवैध टिकट किया जप्त, पांच गिरफ्तार

0
53c7af84-2e56-4b48-9690-b055749566f7

एसपी के निर्देश पर गिरिडीह पुलिस ने लॉटरी टिकट के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

चंदन पांडे,गिरिडीह

शहर के पंजाबी मुहल्ला में छापेमारी कर करीब 15 लाख के अवैध टिकट किया जप्त, पांच गिरफ्तार

लॉटरी टिकट का मास्टर माइंड मदन बरनवाल फरार होने में रहा सफल, तलाश में जूटी पुलिस

गिरिडीह। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने शहर के पंजाबी मुहल्ला के एक घर में छापेमारी कर करीब 15 लाख का अवैध लॉटरी को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तर करने में सफल रही। हालांकि इस दौरान लॉटरी टिकट का मास्टर माइंड मदन बरनवाल फरार होने में सफल रहा। बुधवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए गिरिडीह में बड़े स्तर पर संचालित लॉटरी टिकट के अवैध धंधे का पर्दाफाश किया।

प्रेसवार्ता के दौरान एसपी दीपक कुमार शर्मा, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि जब्त 15 लाख की लॉटरी का ड्रॉ डेट आज ही था, लेकिन इससे पहले ही ज्वाइंट ऑपरेशन में इसे जब्त कर लिया गया। बताया कि मदन बरनवाल के घर पर छापेमारी करने के दौरान अलग अलग बेग, बड़े बड़े डिब्बे के साथ कई झोला में 50 से 60 बंडल में लॉटरी के ढेर पड़े हुए थे। जिसे पुलिस ने जब्त कर थाना ले आई।

बताया कि गिरफ्तार अपराधियो में पंजाबी मुहल्ले का अनिल कुमार, अभिषेक दास, और आदित्य दास के अलावे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झरियागादी का इम्तियाज अंसारी और पचंबा थाना क्षेत्र का दरियाडीह निवासी तालिब खान शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूला की उन्हें मदन बरनवाल ही सारे लॉटरी की आपूर्ति किया करता था। मदन बरनवाल पिछले कई सालों से इस अवैध कारोबार में शामिल हैं। जब्त सारी लाटरी 25 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक में बिकना था और 26 जून को ड्रा डेट था।

एसपी ने कहा कि फरार मदन बरनवाल को दबोचने के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *