थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने मारा छापेमारी, बालू माफियाओ में मचा हड़कंप
थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने मारा छापेमारी, बालू माफियाओ में मचा हड़कंप
केतार।नवपदस्थापित थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया है।थाना क्षेत्र में सोन नदी एवं पंडा नदी से एनजीटी रोक के बावजूद धड़ल्ले से बालू का अवैध उत्खनन कर ऊंची कीमतों में बिक्री की जाती है।इस दौरान थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी के नेतृत्व में अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त कर अग्रेतर करवाई के लिए प्रेषित किया गया।दोनो ट्रैक्टर थाना क्षेत्र के परती कुश्वानी पंचायत के अछिया टोला निवासी संतोष यादव का बताया जा रहा है। छापेमारी से बालू माफियाओं एवं देशी शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
