हज यात्रा पर गए मिस्र के नागरिकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, ट्रैवल एजेंटों पर चलेगा मुकदमा

0
Untitled

मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली ने शनिवार (22 जून) को आदेश दिया कि 16 पर्यटन कम्पनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएं और उनके प्रबंधकों को तीर्थयात्रियों को अवैध रूप से मक्का ले जाने के लिए सरकारी अभियोजक के कार्यालय में भेज दिया जाए. सरकार का ये आदेश अलग-अलग देशों से हज के लिए पहुंचे 1100 लोगों की मौत की सूचना के बाद आया है, जिसमें मिस्र के 658 नागरिक भी शामिल हैं.

कैबिनेट ने एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री ने इन कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने, उनके प्रबंधकों को सरकारी अभियोजक के पास भेजने और उन पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया है, ताकि इनके कारण मारे गए तीर्थयात्रियों के परिवारों को लाभ मिल सके.” इसमें आगे कहा गया कि मिस्र के तीर्थयात्रियों की मौत में बढ़ोतरी इन ट्रैवल कंपनियों की वजह से हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *