द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने साधा अपना लक्ष्य

0
817a841d-cfec-4d65-968d-b6d906360961

द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों ने साधा अपना लक्ष्य

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष में द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने अपने हुनर का जौहर दिखाते हुए 30 मीटर इंडियन बो प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। मौके पर पलामू तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सुमित बर्मन ने कहा की हर खिलाड़ियों का सपना होता है कि वह ओलंपिक में भाग ले सके। मैं प्रयास कर रहा हूं की पलामू के खिलाड़ियों का यह सपना साकार कर सकूं। ओलंपिक हमारा लक्ष्य है और उस लक्ष्य को पाने के लिए हम कितनी कड़ी मेहनत करते हैं यह भी निर्भर करता है। खेल के क्षेत्र में जो तप्त है वही ओलंपिक खिलाड़ी बनता है । हमारे पलामू के खिलाड़ी बहुत ही मेहनती है और यह अपने परिश्रम के बदौलत खेल के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करेंगे। वही मौके पर द्रोणाचार्य तीरंदाजी अकादमी के कोच अमरेश मेहता ने कहा कि इस बार का ओलंपिक खेल पेरिस देश में आयोजित की जा रही है जिसे हम 26 जुलाई से ऑनलाइन देखकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा सकते हैं। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के नाम युवराज पांडे स्वर्ण पदक, मितांशु कुमार स्वर्ण पदक, अमित पांडे स्वर्ण पदक, समर कुमार स्वर्ण पदक, मनीष मिश्रा स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *