ऑनलाइन गेम के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
3a6a9f33-9453-4bf4-bf38-0c3a62413b33

वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन महोदय को मिले गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी श्री भूपेंद्र राउत के निर्देश के तहत सिंदरी थाना प्रभारी के नेतृत्व मे गठित टीम ने छापेमारी करते हुए ऑनलाइन गेम के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एटीएम कार्ड, फर्जी सिम कार्ड, क्यू आर कोड, बैंक खाता, चेकबुक समेत कई चीजें बरामद की गई हैं. पुलिस ने वारदात में शामिल तीन अभियुक्त रविरंजन ठाकुर,किशोर कुमार सिंह, सुहैल अली अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है.

ऑनलाइन गेमिंग, ठगी, फ्रॉड, साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन मोबाइल ठगी, फर्जी एटीएम कार्ड, फर्जी सीम कार्ड बनाने में प्रयुक्त मोबाइल, फर्जी एटीएम कार्ड, फर्जी सिम कार्ड, क्यू आर कोड, खाता, चेकबुक एवं अन्य कागजात बरामद किए गए हैं. वहीं, जांच के क्रम में अभी तक अभियुक्तों के बैंक खाता से करीब एक करोड़ से अधिक का लेन-देन की जानकारी मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *