मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया
भारतीय जनता युवा मोर्चा मनिका मंडल अध्यक्ष अंकित राज की अध्यक्षता में केंद्रीय कृषि मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं असम के मुख्यमंत्री हिमांता बिस्वा शर्मा को झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाए जाने पर मनिका पंचायत के भदाई बथान टोला में ग्रामीणों के बीच मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।। मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं अजजा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अवधेश सिंह चेरो ने कहा कि चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारी के मार्गदर्शन में राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में झारखंड में 4 महीने के बाद वर्तमान सरकार को उखाड़ फेक पूर्ण बहुमत की एनडीए सरकार बनना तय है। वर्तमान भ्रष्टाचार सरकार से जनता त्राहिमाम है। मौके पर भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी सूरज कुमार निराला समाज से अभिषेक कुमार सिंह, मुकेश कुमार ,उमेश यादव गोविंद यादव ,डोमेन यादव ,पंकज यादव, शंभू पासवान, सुरेंद्र यादव, शंकर यादव सुमित कई लोग उपस्थित हुए।।