पांच अपराधी पिस्तौल और पैसे सहित अन्य सामान के साथ बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
170d7756-50e9-4b9a-96fa-f0a5c6f3d34c

बोकारो:- बोकारो में पांच अपराधी पिस्टल और पैसे सहित अन्य सामान के साथ गिरफ्तार। पिछले दिनों बेरमो के फुसरो बाजार में सराफा दुकान में दहशत फैलाने के लिए चलाई थी गोली। मोती और ज्ञान ज्वेलरी दुकान से 20 लाख की रंगदारी की मांग की गई थी। सभी अपराधी धनबाद के रहनेवाले प्रिंस खान के लिए करता है काम। बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र का है मामला।बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथों लगी है। पुलिस ने बेरमो के फुसरो में मोती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में हुई गोलीबारी की घटना का उद्भेदन किया है। इस मामले में गैंगस्टर प्रिंस खान के मुख्य सहयोगी समेत पांच कुख्यतो को दबोच लिया है। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक,पिस्टल,कारतूस,हेलमेट,पांच मोबाइल फोन समेत कई समान भी बरामद किया है।कोयला क्षेत्र के डीआईजी सुरेंद्र झा ने बताया कि गिरफ्तार बीटू सोनार प्रिंस खान का मुख्य सहयोगी है, जो प्रिंस खान के संपर्क में हैं,बीटू सोनार जीटी वसूलने,गिरोह को जरूरत के मुताबिक उन्हें हथियार पहुंचाने का काम करता है। डीआईजी सुरेंद्र झा ने कहा कि दो टीम गठित की गई थी एक का नेतृत्व एटीएस तथा दूसरे का नेतृत्व बोकारो एसपी खुद कर रहे थे।गिरफ्तार अपराधियों को लोकल अपराधियों द्वारा व्यापारियों के नंबर उपलब्ध कराई जाती थी जिसे चिन्हित किया गया है।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रिंस खान पुलिस के गिरफ्त में होगा। बताते चले की प्रिंस खान अभी विदेश में शरण लिए हुए है इसलीय थोड़ा बिलंब हो रहा है,संचिका सरकार को भेजी गई है। उन्होंने कहा की गिरफ्तार अपराधियों ने कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *