पांकी के पकरीया में मुखिया प्रतिनिधि ने ई अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट लिमिटेड ब्रांच का किया उद्घाटन

0
88732b2e-537d-411a-b254-36488ed3e248

पांकी के पकरीया में मुखिया प्रतिनिधि ने ई अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट लिमिटेड ब्रांच का किया उद्घाटन

पांकी प्रखंड के पकरीया पंचायत के टइया गांव में बुधवार की दोपहर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिंटी वर्मा के हाथों ई अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड ब्रांच का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया, उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात मौके पर मौजूद लोगों के संबोधन में मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि उक्त ब्रांच के खुलने से यहां की किसानों को बेहद लाभ होगा उक्त ब्रांच में किसानों को 50% छूट पर खाद बीज एवं अन्य खाद्य सामग्री प्रदान किया जाएगा, वहीं बीमा समेत कृषि संबंधित अन्य सुविधाएं भी काफी कम दर पर प्रदान की जाएगी जो बेहद हर्ष की बात है।
मौके पर मौजूद ई अन्नदाता वेलफेयर एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड के प्रोपराइटर मोहम्मद जावेद ने बताया कि किसानों को सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उक्त केंद्र का उद्घाटन किया गया है, उन्होंने कहा कि किसानों को न्यूनतम दर पर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। मौके पर उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य शाह खालिद समाजसेवी महबूब आलम रामबली सिंह वार्ड सदस्य हसीब अंसारी अमित शर्मा मिथुन पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *