उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की बैठक
मेदिनीनगर (पलामू)
उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की
बैठक में अनुपस्थित रहने पर पड़वा व सदर मेदिनीनगर के आपुर्ति पदाधिकारी का वेतन रोका गया
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को झारनेट के सभागार में खाद्य आपूर्ति,जन वितरण प्रणाली दुकान से संबंधित मामले,धोती-साड़ी योजना समेत खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की गयी।इस दौरान उप विकास आयुक्त रवि आनंद भी उपस्थित रहे।उपायुक्त श्री रंजन ने प्रत्येक कार्डधारी लाभुकों को उचित दरों पर उचित मात्रा में समय खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करवाने पर बल दिया।इसके अलावे उन्होंने जून माह और जुलाई माह एनएफ एसए डोर स्टेप डिलीवरी के तहत विक्रेताओं को खाद्यान्न निर्गमन की समीक्षा की गयी,दस दिन के भीतर सभी सहायक गोदाम प्रबंधक को माह जुलाई 2024 तक का खाद्यान्न शत-प्रतिशत डोर स्टेप करने का निदेश दिया गया।जून और जुलाई माह 2024 का एनएफएसए के तहत खाद्यान्न वितरण का समीक्षा के दौरान पाया गया कि माह जुलाई 2024 का छतरपूर,मोहम्मदगंज, नावा बाजार,नवडीहा बाजार,पड़वा और पिपरा से एक -एक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से बारी-बारी वितरण असंतोषप्रद रहने के कारण पूछा गया साथ ही वितरण कार्य में प्रगति लाने का निदेश दिया गया।माह अप्रैल 2024 का चना दाल, माह अगस्त 2023 का ग्रीन राशनकार्ड तथा सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना अंतर्गत वस्त्रोँ के वितरण के संबंध में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निदेश दिया गया।
पीवीटीजी डाकिया योजना की भी हुई समीक्षा
माह जून 2024 का पीवीटीजी डाकिया योजना के तहत पीवीटीजी लाभुक परिवारों को खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की गयी तथा दिनांक 25.04.2024 तक अनिवार्य रूप से वितरण कार्य पूर्ण करने तथा ऑनलाइन आहार पोर्टल पर अपलोड करने का निदेश दिया गया।उपायुक्त ने डीएसओ प्रीति किस्कू को वितरण कार्य में अनियमितता बरतने वाले जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही।लाभुकों के तरफ से प्राप्त होने वाले शिकायतों की भी जांच करने को लेकर सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
शत प्रतिशत आधार सीडिंग करने के निर्देश
उपायुक्त द्वारा कार्डधारियों का आधार सिडिंग और मोबाइल सिडिंग कार्यों की समीक्षा की गयी तथा शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निदेश दिया गया।हरा राशनकार्ड अंतर्गत माह अगस्त 2023 अंतर्गत अबतक वितरण कार्य असंतोष रहने के कारण,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, छतरपुर,मेदिनीनगर
पड़वा और नावा बाजार को स्पष्टीकरण पूछने का निदेश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया |
बैठक में अनुपस्थित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,पड़वा और सदर मेदिनीनगर का अगले आदेश तक वेतन अवरुद्ध करने का निदेश दिया गया।मौके पर विभिन्न प्रखंड आपुर्ति पदाधिकारी व सहायक गोदाम प्रबंधक उपस्थित रहे।
