आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बिगड़ने वाले को चिन्हित कर गिरफ्तार करें आरक्षी अधीक्षक– रूचिर तिवारी

0
f2f3be9f-91d1-4c0c-8a66-68ad92d659ec

आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बिगड़ने वाले को चिन्हित कर गिरफ्तार करें आरक्षी अधीक्षक– रूचिर तिवारी

सामाजिक सरोकार एवं अमन पसंद करने वाले ग्रामीण लोगों के साथ बैठक करें उपायुक्त —भाकपा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने पांकी अंचल के नौडीहा बहेरा में एक व्यक्ति के गौशाला में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने एवं कुएं में प्रतिबंधित मवेशी का हड्डी मिलने की घटना को शर्मसार बताया है और उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले व्यक्ति न सिर्फ अपने कौम का बल्कि वह पूरे समाज का दुश्मन है जिस प्रकार से आपसी प्रेम ,भाईचारा एवं सौहार्द को बिगड़ने का काम किसी शरारती तत्वों के द्वारा किया गया है उसकी अभिलंब गिरफ्तारी आवश्यक है पलामू आरक्षी अधीक्षक ऐसे शरारती तत्वों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें इसके साथ ही पांकी अंचल में विशेष कैंप करें ताकि पांकी क्षेत्र में में अमन चैन एवं शांति व्यवस्था बनी रहे। यह विदित है कि पहले भी पांकी में हिंदू मुस्लिम एकता एवं सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया था और उसी में कुछ लोग आज आग में घी डालने का काम किया था जिसके चलते पांकी में आरक्षी अधीक्षक इंद्रजीत माता शाहिद सैकड़ो पुलिस कर्मियों को कैंप करना पड़ा था तब मामला कंट्रोल में आया था। साथ ही साथ पलामू उपायुक्त को भी इस पर सामाजिक सौहार्द चाहने वाले अमन पसन्द लोगों के साथ बैठक करनी चाहिए ताकि समाज में विद्वेष की भावना न फैले और लोग एक दूसरे के साथ प्रेम एवं आपसी भाईचारा के साथ रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *