एयरपोर्ट पर पुतिन को खुद लेने पहुंचे किम जोंग

0
Untitled

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 साल बाद मंगलवार देर रात नॉर्थ कोरिया पहुंच गए, जिसकी दुनियाभर में चर्चा है, क्योंकि खबरें ऐसी हैं कि वहां दोनों नेता कोई बड़ी सैन्य डील कर सकते हैं. पुतिन के स्वागत में नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन्हें खुद प्योंगयांग एयरपोर्ट पर गए थे. प्लेन से उतरते ही पुतिन ने किम जोंग उन को गले लगाया और एक ही कार में बैठकर रवाना हुए.

रूस की मीडिया के मुताबिक, पुतिन चाहते हैं कि दोनों देश अमेरिका के प्रतिबंधों से निपटने के लिए मिलकर काम करें. पुतिन की इस यात्रा पर अमेरिका भी चिंता जता रहा है. अमेरिका रक्षा विभाग के प्रवक्ता पैट राइडर ने मंगलवार को कहा कि रूस और उत्तर कोरिया के बीच गहराता सहयोग चिंता का विषय होना चाहिए. वहीं, वाइट हाउस की प्रवक्ता कैरिन जीन ने कहा कि उत्तर कोरिया से हथियारों की डिलिवरी रूस को मिली है, जिसने रूस को यूक्रेन में युद्ध छेड़ने आगे बढ़ाने में सक्षम बनाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *