मुठभेड़ में मारे गए आठ नक्सलियों पर बड़ा खुलासा, छह पर था 48 लाख का इनाम

0
Untitled

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को दो दिन पहले मुठभेड़ में मार गिराया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। सुरक्षाबलों को घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। छह नक्सलियों पर कुल 48 लाख रुपये का इनाम था। अभी दो की पहचान नहीं हो पाई है। केवल बस्तर संभाग में इस साल अब तक 131 नक्सलियों के शव मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *