श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पूजन को ले निकली शोभायात्रा

0
408c6b8e-a960-4216-bef1-3b69fab92139

श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पूजन को ले निकली शोभायात्रा

सतबरवा राम घाट में श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ
को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई,राधे कृष्ण मंदिर में सुनील कुमार मिश्रा उर्फ छोटे बाबा ने वैदिक मंत्रोंचारण के बीच कलश यात्रा में शामिल लोगों को कलश में जल भरकर यज्ञ का शुभारंभ किया।
कलश यात्रा बस पड़ाव, क्रांति चौक,मेला टांड, महावीर चौक, ठाकुर बाडी होतो पुनः राम घाट यज्ञ मंडप स्थल पर पहुंची, जहां प्रकांड विद्वानों के द्वारा वैदिक मंत्रोंचारण के बीच यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। कलश यात्रा के दौरान जय श्री राम,हर – हर महा देव के जयकारा से वातावरण गुंजायमान रहा। यज्ञ का यह द्वितीय वर्ष है। यज्ञ का कार्यक्रम 17 जून को मंडप प्रवेश पंचांग पुजन ,
18 जून अरनी मंथन ( हवन) देव पुजन भंडारा ,
19 जून श्री लक्ष्मी नारायण पुजन एवं भंडारा ,20 जून को यज्ञ पूर्णाहुति एवं भंडारा।

प्रत्येक दिन रात्रि में रामचरित्र मानसका पाठ का आयोजन किया गया है। यज्ञ समिति के संतोष प्रसाद, निर्दोष कुमार,संतोष प्रजापति, सुरेन्द्र प्रसाद जितेंद्र प्रसाद सरवन प्रसाद ओम प्रकाश साहू मेत कई लोग यज्ञ की सफलता में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *