ग्राम सभा में चयनित दुबारा नव चयनित आंगनवाड़ी सेविका को नहीं मिला नियुक्ति पत्र

0
f11bd8a8-8419-4d4a-91b2-d8590d946819

ग्राम सभा में चयनित दुबारा नव चयनित आंगनवाड़ी सेविका को नहीं मिला नियुक्ति पत्र, ग्रामीणों में रोष

धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवरी गांव में 12 जून एवं 28 अगस्त 2023 को पुनः आंगनबाड़ी सेविका चयन ग्राम सभा द्वारा किया गया था जिसमें कुल 6 उम्मीदवार उपस्थित थे जिसमें ममता कुमारी का चयन कर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा के कार्यालय में उपलब्ध कराया गया था तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी धुरकी द्वारा बताया गया था कि आपको दो से चार दिनों के अंदर औपबंधिक प्रमाण पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी धुरकी के माध्यम से दिया जाएगा परंतु अभी तक औपबंधिक प्रमाण पत्र नहीं मिलने से नाराजगी है। ग्राम सभा में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड समाज कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह बीडीओ सत्यम कुमार एवं थाना प्रभारी सदानंद कुमार तथा उप प्रमुख धर्मेंद्र यादव धुरकी पंचायत धुरकी मुखिया महबूब अंसारी, एएनएम शिक्षक प्रदीप राम की मौजूदगी में सेविका चयन का कार्य किया गया था। दो उम्मीदवार ममता कुमारी और रूपा कुमारी को चयनित कर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा को प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया था ग्रामीणों ने बताया कि जब चयन प्रक्रिया ग्राम सभा द्वारा की गई तो औपबंधिक प्रमाण पत्र में इतनी देर क्यों। उपायुक्त को आवेदन देकर नियुक्ति पत्र की मांग की है साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि उपयुक्त को ज्ञापन दिए काफी दिन हो गया उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है
ग्रामीण देवंती देवी, अजय चंद्रवंशी, मुंद्रिका यादव, ललन राम, इंदु देवी, रीता देवी, राजकुमारी देवी, बिंदा देवी, रिंकी देवी, उर्मिला देवी, उषा देवी, संगीता देवी, कमला देवी, सीमा देवी, पूनम देवी, सीता राम, निरंजन कुमार, प्रगास राम, रंजीत कुमार, ओमप्रकाश मिश्रा, छठु राम, दशरथ राम, बीडीसी प्रतिनिधि राजकुमार राम, जगरनाथ कुमार, लक्षु राम लालमन राम, परीखा भुईयां, प्यारी भुईयां, झगडू कोरवा, रामजीत कोरवा, पच्चू कोरवा, सरयू यादव, इंद्रदेव यादव, मनोज विश्वरकर्मा, कामेश्वर राम, शिवलाल राम, मंदीप राम सभी ने यह भी बताया कि शिवरी गांव में धात्री महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण वापस आहार की दिक्कत हो रही है सभी ने यह भी बताया कि ममता कुमारी झारखंड राज्य से शिक्षा ग्रहण की है और इसे प्राथमिकता मिलनी चाहिए काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *