झारखंड: CRPF जवान की गयी जान, ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक गयी जान, दो की हालत नाजुक

0
Untitled

जिले के कांड्रा मार्ग पर दुगनी कोलढीपी पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी. जिसमें सीआरपीएफ जवान हरेंद्र कुंकल (38) की मौत गई है. वहीं, स्कूटी पर सवार उसके दो दोस्तों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना गुरुवार की रात करीब 2 से 2:30 बजे की बीच की है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक जम्मू कश्मीर में पोस्टेड था. हाल ही में उनकी पोस्टिंग पूर्वी सिंहभूम जिले के सुंदर नगर में हुआ था. नयी जगह पर पोस्टिंग से पहले वह दस दिनों की छुट्टी पर अपने घर मानगो के कुटकु डूंगरी आया था. बुधवार की रात करीब 11 बजे वह अपने घर से अपने ससुराल चाईबासा के नीमडीह जाने की बात कहकर निकला. उनके साथ दो और दोस्त मानगो निवासी जीवन कुंकल (30) और मोरन सिंह पुर्ति (44) भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed