कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का इटली में होगा पीएम मोदी से सामना

0
Untitled

इटली में हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री  और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो आमने-सामने होंगे. खबर है कि शुक्रवार को दोनों नेता मुलाकात कर सकते हैं. भारत सरकार ने कहा, कनाडा के साथ मुख्य चिंता भारत के खिलाफ हिंसा और उग्रवाद का समर्थन करने वाले व्यक्तियों को मंच देना है. प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार यानी आज इटली पहुंचेंगे.

यहां वह आर्थिक रूप से उन्नत देशों के शिखर सम्मेलन में लगातार 5वीं बार भाग लेंगे.विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि भारत ने कनाडा के सामने कई बार गंभीर चिंताएं व्यक्त की हैं, भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने का आग्रह किया है, लेकिन कनाडा ने कुछ नहीं किया. क्वात्रा ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बारे में पूछे जाने पर यह प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा वह राजनीतिक स्थान है, जो कनाडा भारत विरोधी तत्वों को प्रदान करता है, जो उग्रवाद और हिंसा की वकालत करते हैं. हमने बार-बार अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया है और हम उनसे सख्त कार्रवाई की उम्मीद करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *