दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली सबूत हटाने का भी किया प्रयास
दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली सबूत हटाने का भी किया प्रयास
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदूआ खोहरी से 8 जून दीन शनिवार को शाहपुर निवासी गोल्डेन राम का पुत्र लक्की कुमार का शव मिली थी जिसका उद्भेदन चैनपुर थाना पुलीस ने करते हुए डालटनगंज निवासी पवन कुमार व रोहित कुमार को गिरफ्तार किया बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनी भूषण ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मृतक के माता रेखा देवी के द्वारा अज्ञात के विरुद्ध चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदया पलामू के निर्देशानुसार एक छापेमारी दल का गठन किया गया और दो लोगों को गिरफ्तार किया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने आगे कहा कि
शाहपुर निवासी लक्की कुमार अपने 4 साथियों के साथ मोटर साइकिल से घूमने के मकसद से निकला था वहीं लक्की कुमार ने साथियों के साथ खोहरी सामायुदिक स्वस्थ केन्द्र के नजदीक नसे का सेवन किया सेवन के क्रम में शाहपुर निवासी लक्की और डालटनगंज के कांदू मोहल्ला निवासी रोहित से किसी बात को लेकर तू तू में में होने लगा इसी बिच डाल्टनगंज रेड़मा निवासी अश्विनी तिवारी का कमर से पिस्टल निकाल कर रोहित ने लक्की को गोली मार दिया इसी बिच अश्विनी तिवारी और बिक्की कुमार गुप्ता मौके से फरार हो गए और रोहित कुमार व पवन कुमार ने घटना स्थल पर से सबूत को मिटाने का प्रयास किया और गोली का खोखा को सामुदायिक भवन के छत पर फेक दिया और मृतक लक्की कुमार का ही मोटरसाइकल से उसका शव को वहा से उठाकर बंधुआ खोहरी स्कूल के पास लक्की कुमार का चेहरा प्लास्टिक से बांध कर फेक दिया और वहा से मोटर साइकिल से फरार हो गया और हरभोंगा के पास पवन कुमार व रोहित कुमार ने मोटर साइकिल में चाभी लगा हुआ ही छोड़कर चल दिया जिसका चैनपुर पुलीस काफी खोज बिन किया लेकिन अभि तक मोटर साइकिल का अता पता नहीं चल सका
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनी भूषण ने बताया कि पवन व रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और अश्विनी तिवारी व बिक्की गुप्ता फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है
वही छापेमारी दल में शामिल चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा, पु.अ.नि.चंदन कुमार, रंजीत कुमार, राजकुमार मेहता, रामचन्द्र चौधरी समेत रिजर्व गार्ड सामिल रहे
