निगम क्षेत्र में पानी का मचा है हहाकर पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि बहा रहे घड़ियाल आंसू –रूचिर तिवारी

0
512faa90-e1e8-4bd4-9a73-64c3ba3299ee

निगम क्षेत्र में पानी का मचा है हहाकर पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि बहा रहे घड़ियाल आंसू –रूचिर तिवारी

निगम क्षेत्र में दर्जनों तालाब एवं 50 सो कुआं चढ़ा बड़े लोगों के अतिक्रमण के भेंट –भाकपा

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने कचहरी परिसर में आज प्रेस बयान जारी कर कहा कि आज मेदिनीनगर नगर निगम पानी की समस्याओं से जूझ रहा है और जनप्रतिनिधि भाजपा के विधायक सांसद भाजपा के पूर्व मेयर एवं कांग्रेस झामुमो गठबंधन की सरकार पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे जनता का शुध नहीं ले रही है। मेदनी नगर नगर निगम के अंतर्गत निगम क्षेत्र में 10 से अधिक तालाब थे लेकिन उस 10 तालाब में से आज दो से तीन तालाब बचा हुआ है वहीं पचासों कुआं डाल्टेनगंज शहर में था लेकिन आज उन तालाबों और कुआं का अस्तित्व ही खत्म हो गया और जो बचा हुआ है वह तालाब नदी कुआं अपने अस्तित्व की तलाश में है लेकिन इस ओर पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों विधायक ने कोई ध्यान नहीं दिया बल्कि सिर्फ अपने तिजोरी भरने का काम किया आज पानी के नाम पर भाजपा के पूर्व मेंयर और विधायक सांसद एवं पूर्व मंत्री कें एन त्रिपाठी घड़ियाली आंसू रो रहे हैं लेकिन जनता को पानी कैसे उपलब्ध हो इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं कैसे नदी नाला तालाब अतिक्रमण मुक्त हो इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। भाजपा के रघुवर दास के शासनकाल में फेज 2 के निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ और आज झामुमो कांग्रेस की सरकार में स्लो गति से काम हो रहा है जो चिंता का विषय है इस प्रचंड गर्मी में जनप्रतिनिधि एसी के कमरे में बंद रहकर मौज कर रहे हैं और जनता बूंद बूंद पानी को तरस रही है लेकिन इस बार जनता इन सभी पूर्व एवं वर्तमान को सबक सिखाएगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नगर निगम प्रशासन से मांग करती है कि निगम क्षेत्र के अंतर्गत 35सो वाड में सिर्फ टैक्स वसूली का काम बंद करें बल्कि पानी का निरंतर व्यवस्था काराए। अन्यथा 10 दिन के बाद में नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी उपाध्यक्ष आलोक कुमार तिवारी, नौजवान संघ के जिला सचिव अभय कुमार भूइंया, शैलेश त्रिपाठी , श्रद्धांजलि आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *