कॉलेज में नामांकन को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

0
a7eca9ad-bb03-4d0d-8578-10ec9c179821

मयूरी ट्रस्ट गुमला के द्वारा संचालित मयूरी चैताली कॉलेज गुमला में इंटर बीए b.ed के लिए एडमिशन चालू कर दिया गया है। कॉलेज में नामांकन को लेकर मयूरी ट्रस्ट के पदाधिकारी के द्वारा विभिन्न गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मयूरी ट्रस्ट और मयूरी चैताली कॉलेज कॉलेज के डायरेक्टर बसंत कुमार गुप्ता ने किया।
जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत कॉलेज में नामांकन को लेकर गुमला प्रखंड क्षेत्र के टोटो बसुवा फोरी अटरिया, भरनो के करंज वरकुट्टी, चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के पीपी बामदा,सिसई प्रखंड क्षेत्र मेंछारदा,पुसो, शिवनाथ पुर,आदि गांव में मयूरी ट्रस्ट के पदाधिकारी ने फील्ड का भ्रमण कर लोगों से संपर्क साधा और मयूरी ट्रस्ट के द्वारा संचालित कॉलेज में इंटर, बीए बीएड बीएससी नर्सिंग, जीएनएएम में नामांकन करने की अपील की गई।
इसके साथ ही इंटर साइंस में नामांकन लेने वाले स्टूडेंट को नीट की कोचिंग करने की अपील की गई। अभियान में मयूरी ट्रस्ट गुमला झारखंड के सचिव चैताली सेनगुप्ता, मयूरी ट्रस्ट के डायरेक्टर बसंत कुमार गुप्ता, सुमति कुमारी,सावन उरांव, जितेंद्र राम, महादेव उरांव, मेघनाथ साहू, प्रिया कुमारी,जसीम खान, रमेश कुमार, नितेश कुमार केशरी बजरंग कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *