राम मंदिर बनने के बावजूद प्रतिष्‍ठा की सीट अयोध्‍या क्‍यों हारी BJP?

0
Untitled

500 वर्षों के बाद अयोध्‍या में राम मंदिर बन रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम भी हुआ जिसमें देश-विदेश के लोगों ने शिरकत की। बीजेपी के लिए तीन दशक से राम मंदिर आंदोलन एक भावनात्‍मक, विचारधारात्‍मक मुद्दा बना रहा लेकिन जब यह काम पूरा हो रहा है तो इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ये सीट क्‍यों हार गई? ये इसलिए भी महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि पुराने चुनावी अभियान के दौरान बीजेपी ने इस मुद्दे को जमकर उछाला। फैजाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत ये क्षेत्र आता है। बीजेपी की तरफ से इस सीट से लल्‍लू सिंह तीसरी बार सांसद बनने की राह देख रहे थे लेकिन सपा के दलित चेहरे और नौ बार विधायक रहे अवधेश प्रसाद ने उनको 54 हजार से अधिक मतों से हरा दिया। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्‍या वजह रही कि ये प्रतिष्ठित सीट बीजेपी के हाथ से निकल गई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *