विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

0
e95c4587-701e-498b-9335-38c342ed238a

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी समेत प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मियों ने लगाए दर्जनों पौधे

पांकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार की दोपहर 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद एवं जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी के द्वारा वृक्षारोपण  की गई, इसके बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मियों के द्वारा भी दर्जनों स्थानों में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात मौके पर मौजूद लोगों के संबोधन में प्रखंड प्रमुख ने कहा कि आज पूरा विश्व 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। आज के दिन हम सभी को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का प्रण लेते हुए कम से कम पांच पेड़ प्रति व्यक्ति अवश्य लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलित रहे।
आज पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ एवं पेड़ों की अंधाधुंध कटाई होने से हमें गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है, वहीं कार्यक्रम के संबोधन में जिला परिषद सदस्य खुशबु कुमारी ने बताया कि आज पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंतित है पर्यावरण असंतुलित होने के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है एवं मानसून भी प्रभावित हुआ है जिससे सुखाड़ एवं आकाल का सामना करना पड़ रहा है यदि हम अभी से ही सचेत नहीं हुए तो आने वाले दिनों में और विकट स्थिति उत्पन्न होगी इसलिए हम सभी को विश्व पर्यावरण दिवस का अवसर पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उसे बचाने का संकल्प लेना होगा तभी हम इस समस्या से निजात पा सकते हैं। उन्होंने प्रखंड वासियों से वृक्षारोपण करने की अपील की।
मौके पर कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार चौहान, समाजसेवी रफीक अंसारी, प्रखंड कर्मी किरण कुमारी, अमित कुमार सरवन रजक, मणि कुमार, रणजीत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *