भाजपाइयों द्वारा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भगत के नेतृत्व में निकाला गया विजय जुलूस

0
a8d1220c-26e9-454e-92d1-5e3ef8f1ae2b

मेराल। पलामू संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम की जीत एवं देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को मिली बहुमत पर प्रखंड के भाजपाइयों द्वारा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भगत के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। जिला उपाध्यक्ष संजय भगत के नेतृत्व में विजय जुलूस अर्पित ढाबा से गाजेबाजे के साथ बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए जुलुश में शामिल लोगों ने नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के पक्ष में नारे लगा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दिया तथा जमकर पटाखे भी फोड़े एव एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। गोंदा से विजय जुलूस हाई स्कूल, बस स्टैंड होते पोस्ट ऑफिस से पुनः बस स्टैंड में पहुंचकर नेताओं ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए जीत के खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भगत ने कहा कि पलामू तथा देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने हैट्रिक लगाया है इसका श्रेय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा आम जनता को जाता है। जुलूस में भाजपा के मंडल अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा, मनोज जायसवाल, मुखिया वीरेंद्र नाथ तिवारी, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, डॉ लालमोहन, युवा मोर्चा अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता ज्ञान प्रकाश चौबे राजेंद्र गुप्ता, नंदलाल तिवारी,मो हुसैन अंसारी, प्रकाश कुमार अरुण,सत्येंद्र तिवारी, बिनेश मेहता, भोला पासवान संतोष चौधरी द्वारिका चौधरी सुनील चौधरी धनंजय चौधरी मनोज चौधरी अमित कुमार रविंद्र प्रसाद, मथुरा बैठा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed