उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 35 लाख का घपला, ठेकेदार कर रहे हैं पूर्ण रूप से मनमानी

0
Untitled

उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 35 लाख का घपला, ठेकेदार कर रहे हैं पूर्ण रूप से मनमानी।

पलामू जिले के अति नक्सलवादी क्षेत्र मनातू प्रखंड के नौडीहा पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय नौडीहा में बन रहे 35 लाख की विद्यालय भवन में ठेकेदार सरासर मनमानी कर पैसों की घोटाला करने में लगे हुए इतना ही नहीं दो नंबर का ईंट ,12 एम एम का छड़ के बदले 8 एम एम छड़ का प्रयोग किया जा रहा है, साथ ही साथ वहां के मजदूर तथा मिस्त्री ने कहा कि यह काम बड़े ठेकेदार राकेश सिन्हा का काम है जिसमें छोटा ठेकेदार अरुण सिंह का नाम शामिल है बताते चले की इस मामला में कई मीडिया कर्मी पहुंचकर मामला को रफा दफा करने में लगे हुए हैं साथ ही साथ ठेकेदार सरकार की आंखों में धूल झोंकने में पूरे तरह से कामयाब नजर आ रहे हैं इसीलिए वॉल बीम में 16 एम एम के जगह 10एम एम छड़ का प्रयोग किया जा रहा है
आगे दिलचस्प देखना यह है कि इस मामला में इंजीनियर तथा विभाग के द्वारा जेई तथा ठेकेदार पर कितना कार्रवाई की जाती है या तो मामला को रफा दफा कर दी जाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *