बोकारो दस्तावेज नवीस संघ के सदस्यो ने प्रधान लिपिक के खिलाफ जताया आक्रोश.

बोकारो दस्तावेज नवीस संघ के सदस्यो ने प्रधान लिपिक के खिलाफ जताया आक्रोश.
चास:-निबंधन कार्यालय, चास में सोमवार को बोकारो दस्तावेज नवीस संघ के सदस्यो ने प्रधान लिपिक के खिलाफ आक्रोश जताया एवं बैठक किया।इस मौके पर झारखंड दस्तावेज नवीस संघ के बोकारो जिला अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने कहा कि निबंधन कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है । प्रधान लिपिक अमल कुमार दत्ता ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही 12 साल पूर्व से जमे कर्मचारी नवनीत कच्छप के साथ मिलकर घुसखोरी और भ्रष्टाचार को काफी बढ़ावा दिया है। प्रति दस्तावेज में मनमानी रुप से रिश्वत कि मांग करते हैं।निबंधन पदाधिकारी द्वारा बोलने पर भी नहीं सुनते हैं।जब से पदभार ग्रहण किये है तब से सरकार के दिशा निर्देश को बगल में दरकिनार करते हुए एवं जनता का शोषण करते हुए निबंधन करते आ रहे थे।जब जनता एवं दस्तावेज लेखकों ने गलत का विरोध किया तो उनके द्वारा सभी को धमकी दिए जाने लगा कि बिना पैसे का काम नहीं करेंगे।आपलोग को जहां शिकायत करनी है करे हम सम्भाल लेंगे,और निबंधन हेतु जरूरी कागजात की मांग बढ़ा दी गई।जिससे विगत 21मई 2024 से कोइ जमीन का निबंधन नहीं हो पाई है।इस कारण जनता एवं दस्तावेज नवीस काफी परेशान हैं साथ ही साथ सरकार को करोड़ों में राजस्व की क्षति हुई है।जिसका एकमात्र जिम्मेदार प्रधान लिपिक अमल कुमार दत्ता ही है। श्री शर्मा ने कहा कि इनकी चल अचल संपत्ति की भी जांच हो।श्री शर्मा ने कहा कि इसकी सूचना हमलोगो ने बोकारो उपायुक्त को भी पत्राचार द्वारा अवगत कराया है। अगर प्रधान लिपिक पर कार्रवाई नहीं होती है तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।