नेशनल चैम्पियनशिप में पलामू के तीन खिलाड़ियों ने जीता छः पदक

0
68c417d8-be0c-4395-aef7-d777b5e0ade9

नेशनल चैम्पियनशिप में पलामू के तीन खिलाड़ियों ने जीता छः पदक।

संवाद : तमिलनाडु राज्य के कोयंबटूर शहर में ऑल इंडिया सिलम्बम फेडरेशन के द्वारा नेशनल सिलम्बम चैम्पियनशिप का आयोजन दिनांक 31 मई से 2 जून तक आयोजित की गई। जिसमें झारखंड राज्य सिलम्बम संगठन के द्वारा पलामू जिला से तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें सौभाग्य सिद्धार्थ, उमंग दुबे , डी कार्तिकेया ने भाग लिया । यह सभी खिलाड़ियों ने कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व में कोयंबटूर रवाना हुए थे। खिलाड़ियों ने अपने जज्बे, फुर्ती और समझ से प्रतियोगिता में सिर्फ भाग ही नहीं लिया बल्कि मेडल जीत कर पूरे झारखंड को गौरवनित किया। मौके पर झारखंड सिलम्बम संगठन के सचिव सुमित बर्मन ने बताया की झारखंड में सिलम्बम खेल का इतिहास बहुत ही पुराना रहा है पहले भी झारखंड में सिलम्बम खेल से कई खिलाड़ियों ने पदक जीता है लेकिन पूर्ण गठन होने के पश्चात मैंने जब से सचिव का बागडोर संभाला है उसके पश्चात यह पहला चैंपियनशिप है जिसमें यह खिलाड़ियों ने भाग लेकर झारखंड को मेडल दिलाया है। विजेता खिलाड़ियों में सौभाग्य सिद्धार्थ जूनियर अंडर 60 वेट कैटेगरी से फाइट में कांस्य पदक जीता वही टीम डेमो में रजत पदक हासिल किया । तो वही डी कार्तिकेया अंडर 55 वेट कैटेगरी से फाइट में कांस्य पदक वही डेमो में रजत पदक, उमंग दुबे अंडर 40 वेट कैटेगरी से खेलते हुए फाइट में कांस्य और डेमो में रजत पदक हासिल किया। इस शानदार जीत के लिए झारखंड सिलम्बम संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *