लोहबंधा के आदिवासी टोला में एक वर्ष से जल मीनार स्टार्टर मशीन खराब, विभाग मौन

0
e305b74f-fce4-43f8-9d6f-2e72eaace51a

लोहबंधा के आदिवासी टोला में एक वर्ष से जल मीनार स्टार्टर मशीन खराब, विभाग मौन

आदिम जनजाति के 45 घर के परिवारों में पेयजल की बढ़ी घोर परेशानी

लोहबंधा गांव में चार चापानल वर्षों से है खराब विभाग नही करा रही मरम्मत

ग्रामीणों ने उपायुक्त पलामू से की अभिलंब पेयजल समस्या को दुरुस्त कराने की मांग

 

हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के महुआडांड़ पंचायत अंतर्गत लोहबंधा गांव के आदिवासी टोला में पिछले एक वर्ष से जल मीनार खराब है। इसे लेकर आज के दिनों में चिलचिलाती धूप एवं गर्मी में पेयजल की घोर समस्या उत्पन्न हो गयी है।
इसे लेकर मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि हमलोग के लोहबंधा गांव के आदिवासी टोला में एक वर्ष से जल मीनार खराब है इसका खराब होने की सूचना पंचायत के मुखिया को दे दिया गया है परंतु अब तक इस मामले पर मुखिया द्वारा अभी तक कोई पहल नही किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पंचायत के मुखिया द्वारा एक वर्ष पूर्व उक्त सोलर जल मीनार के खराब स्टार्टर मशीन को बदलाव करते हुए नया स्टार्टर मशीन लगाई गई थी परंतु स्टार्टर मशीन लगने के कुछ ही दिन बाद खराब हो गई है।
मालूम हो कि उक्त सोलर जल मीनार लगभग तीन लाख से अधिक की लागत से मुखिया के चौदहवें वित्त मद की राशि से करीब चार वर्ष पहले लगाया गया था।
परन्तु एक वर्ष से उक्त जल मीनार के स्टार्टर मशीन खराब हो जाने के बाद से लोहबंधा गांव के आदिवासी टोला के 45 घर के परिवारों में पेयजल की घोर परेशानी बढ़ गई है।
मालूम हो कि लोहबंधा गांव में चार चापानल वर्षों से खराब पड़े हुए हैं इसे लेकर विभाग मरम्मत कार्य के लिए सक्रीय नही है।
पेयजल समस्या को लेकर भुक्तभोगी ग्रामीणों ने उपायुक्त पलामू से अभिलंब पेयजल समस्या को दुरुस्त कराने की मांग की है।
मौके पर मंदीप परहिया, लाल बिहारी परहिया, राजेश परहिया, करम परहिया, महेंद्र परहिया, पिंटू परहिया, मंजु देवी, सुनैना देवी, वसंती देवी, लालो देवी, रानी देवी, झकसी देवी, कबुतरी कुंवर, अंशु कुमारी, पुनिया देवी,अनीता कुमारी,रकीबा बीबी, सबरुन बीबी, असलम अंसारी, रिजवान अंसारी आदि सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *