उप विकास आयुक्त ने प्रखंड कर्मी व जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

0
8761d3cc-7013-451f-bca2-ad7d4f0db9b7

उप विकास आयुक्त ने प्रखंड कर्मी व जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

केतार। प्रखंड कार्यालय केतार के सभागार कक्ष में सोमवार को उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्र ने प्रखंड कर्मियों और जनप्रतिनिधियों के साथ अबुआ आवास योजना का क्रियान्वयन को लेकर बैठक की। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त ने पंचायतवार सभी मुखिया से अबुआ आवास निर्माण की समीक्षा की। इसमें अबुआ आवास में प्लिंथ की स्थिति, पहली और दूसरी किश्त का भुगतान, मजदुरी भुगतान के बारे में प्रखंड कर्मियों और मुखिया से जानकारी ली। उन्होंने अबुआ आवास योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया।जनप्रतिनिधियों और मुकुन्दपुर पंचायत के मुखिया मुंगा साह ने उप विकास आयुक्त को गुलदस्ता अंग वस्त्र भगवती का प्रतीमा भेंटकर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी, पंचायत सचिव आदित्य कुमार, आयुषी चौबे, सुरेश राम नवल-किशोर यादव, जेई राजीव कुमार, सत्यम कुमार, आनंद कुमार,अमर भारती, रोजगार सेवक धीरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा,विनय कुमार, राकेश कुमार,मुखिया मुंगा साह, प्रमोद कुमार, बसंती देवी, मुनि देवी, श्याम सुंदर बैठा, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed