चास रोटरी क्लब के द्वारा हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
चास रोटरी क्लब के द्वारा हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
चास:- रोटरी क्लब चास द्वारा सीपीआर पर जागरूकता के लिए चलाये गए अभियान के तहत सेक्टर 1 स्थित राम मंदिर परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा की दिल के दौरे के दौरान मदद करने के लिए ज्ञान और कौशल प्रदान करने के लिए रोटरी क्लब चास द्वारा यह अभियान शुरू किया गया है।
प्रशिक्षक डॉ कोमल ने कहा की सीपीआर एक ऐसी तकनीक है जिसका उपयोग बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने से पहले जीवित रखने के लिए हृदय की मांसपेशियों पर दबाव डालने के लिए किया जाता है। डॉ कोमल ने कहा की बोकारो में हृदय संबंधी आपातकालीन स्थितियों में वृद्धि देखी जा रही है। डॉ कोमल ने कहा हृदय रोगों के लिए अटैक के पहले घंटे में ही कार्रवाई की आवश्यकता होती है। मौके पर उपस्थित डॉ पुष्पा ने कहा की हृदय संबंधी परेशानियों में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। डॉ पुष्पा ने कहा की सीपीआर प्रशिक्षित लोगों का नेटवर्क बनाना बेहद आवश्यक है। रोटरी क्लब चास की सचिव डिंपल कौर ने कहा कि अपने सामाजिक दायित्व के तहत संस्था सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी करती रहेगी और लोगों को जागरूक करेगी। डिंपल ने कहा कि आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम से लगभग 60 लोग लाभान्वित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद चोपड़ा, कुमार अमरदीप, माधुरी सिंह, मुन्ना सिंह, संजय रस्तोगी, संजय बैद, विपिन अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा
