बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कि समीक्षात्मक बैठक।

0
54f4a23e-8a1d-48b0-bffd-019191301e6d

बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कि समीक्षात्मक बैठक।
बालूमाथ बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बालूमाथ प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर प्रखंड के पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, समेत कई प्रखंड कर्मी मौजूद थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वबीडीओ श्री उरांव ने कहा कि मनरेगा के तहत जो भी योजना संचालित है उसे बरसात से पूर्व निष्पादन करें।एवम मजदूरों का पैसा समय से उनके खाते पर भेजें। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अबुआ आवास की जो भी राशि लंबित है उसे जल्द से जल्द लाभुकों के खाता में भेजना सुनिश्चित करें। वही बीडीओ ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में शामिल सभी विभाग के सभी कर्मियों को अपना सहयोग देने के लिए लोगों को बधाई दी। व कहा कि आप लोगों ने यह चुनाव में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है एवं आप ही लोग का मेहनत एवम ईमानदारी से किये गए कार्य से ही चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो पाया है ।इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर रोजगार सेवक रेखा कुमारी ,पंचायत सेवक ,रामावतार, ममता कुमारी, अर्जुन राम, रीना कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित कुमार ,चीकू कुमार, संजय यादव, नरेश कुमार, कनीयअभियंता बाबूलाल उरांव, मोहम्मद राशिद समेत कई कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *