हाथी का दांत साबित होता दिख रहा है जल नल योजना

0
5a7bdbbb-eb32-4990-a18f-266a3abf81b5

जल नल योजनाओं हाथी का दांत साबित होता दिख रहा है

 

केतार प्रखंड क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव स्थित वार्ड नंबर 7 और वार्ड नंबर 3 में लगा जलमीनार हाथी का दांत साबित हो रहा है. यहां जलमीनार का स्टैंड एवं पानी का टंकी लगाकर जल जीवन मशीन का बोर्ड लगा दिया गया. परंतु उक्त कार्य के दो माह बाद भी दोनों जगहों पर लगे जलमीनारो से पानी का एक बूंद भी नहीं निकल रहा है. जिसके कारण उक्त दोनों जल मीनारो के 50 लाभुको के घरों में लगाया गया नल बेकार साबित हो रहा है. ग्रामीण सतीश कुमार चौबे, राजनाथ साह, अवध ठाकुर, हरिशंकर चौबे, विवेक कुमार गुप्ता, महेंद्र साह, भलू ठाकुर, राधिका देवी, सौरव सिंह आदि ने बताया कि इस बोर में पानी निकलता ही नहीं है. इसके बावजूद यहां पर स्टैंड लगाकर पानी का टंकी लगा दिया गया है. वहीं वार्ड नंबर 3 में स्टैंड एवं पानी टंकी लगाने का कार्य अभी तक नहीं हुआ है. जिसके कारण हम सबों के समक्ष गर्मी के मौसम में पेयजल की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है. ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत यहां देख-रेख कर रहे। गुड्डू खान से कई बार की गई. परंतु उनके द्वारा एक दो सप्ताह में ठीक करने की बात कह कर टाल-मटोल कर दिया जाता है. जिसके कारण हम सबको पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *