बुद्ध महावीर तुलसी संत कबीर नानक का हम देश बनाने निकले हैं :- मुमताज अली

0
b70d059c-4b29-4c40-9f31-fd8b4475ff92

हेडिंग :- बुद्ध महावीर तुलसी संत कबीर नानक का हम देश बनाने निकले हैं :- मुमताज अली बोकारो :- बूधवार को रांची लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से समाजवादी पार्टी के नेशनल स्टार कैंपेनर प्रमुख महासचिव मुमताज अली के नेतृत्व में हिंद पीढ़ी लोअर बाजार लालपुर करम टोली चुटिया बहु बाजार कर्बला चौक किशोर गंज रातु रोड में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमे इंडिया गठबंधन उम्मीदवार यशस्वनी सहाय को फतह दिलाने और मुल्क में भाईचारगी आपसी मुहब्बत मुल्क की तरक्की आवाम की खुशहाली लाने के लिए कांग्रेस को वोट करने और इंडिया गठबंधन की सरकार देश में बनाने की गुजारिश आवाम से मुमताज अली ने किया। इस अवसर पे झारखंड स्टेट समाजवादी पार्टी के स्टेट प्रेसिडेंट रंजन यादव प्रदेश प्रवक्ता बोकारो विधान सभा के पूर्व उम्मीदवार मीर शहजादा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव प्रदेश बुद्धिजीवी प्रकोष्ट के अध्यक्ष पंडित अवधेश तिवारी जी दलित नेता रविंदर प्रसाद जी आदिवासी नेता महेश टुडू रति मांझी ललित मुंडा जी राजेश शर्मा जी प्रकाश यादव मनोहर पासवान हजारीबाग जिला संयोजक शाहिद उर्फ सोनू फरीदी जी हाजी रईस अंसारी साहब रंजित सिंह मोहन डोम पंझु ओझा रतन दास इत्यादि जनसंपर्क में शामिल हुए ।
इस अवसर में मुमताज अली ने कहा की आज देश को नफरत का बाजार बना दिया गया है मौजूदा सरकार के द्वारा देश में धर्म और जाति के नाम पे पाकिस्तान का खौफ दिखाकर हिंदू मुसलमान के नाम पे वोट देश के हमारे प्रधान मंत्री वोट मांग रहें है मुफ्त राशन का लालच दिखाकर धर्म का चादर ओढ़कर हमारे प्रधान मंत्री देश के युवाओं को गुमराह कर रहें है। मुमताज अली ने कहा की लोहिया का संदेश और अंबेडकर के वसूलो को लेकर हम इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पे निकले है हर गांव हर शहर हर घर हर लोगो तक जाकर हम अपने पार्टी और गठबंधन के संदेश को जन जन तक पहुंचाने निकले है ।
मुमताज अली ने कहा की हम खुस हाली लाने भाईचारगी आपसी मुहब्बत पैदा करने मुल्क में तरक्की लाने के नाम पे वोट मांग रहें है हम बुद्ध महावीर नानक ख्वाजा संत कबीर गोस्वामी तुलसी दास का भारत बनाने निकले है मगर प्रधान मंत्री जी अंबानी अडानी का भारत बनाने निकले है भारत के लोगो को बेरोजगार अशिक्षित बीमार और लाचार बनाने निकले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed