शहर नित्य नई ऊंचाई छू रहा.. अरुणा शंकर

0
89e639ca-5937-48c7-a38c-eae3f34e82c3

शहर नित्य नई ऊंचाई छू रहा.. अरुणा शंकर

आज प्रथम महापौर अरुणा शंकर द्वारा मेदिनीनगर इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप लजीज खाने का प्रतिष्ठान “द टेस्टी गैलरी” का उद्घाटन किया गया l इस अवसर पर मनोज सिंह, पूर्व उप महापौर मंगल सिंह, जिला पार्षद आशा देवी, प्रमोद सिंह , सुनील गुप्ता मुमताज खान ,सीताराम पाठक ,आशीष भारद्वाज, प्रधान सक्सेना, मुखिया गुड्डी देवी ,अनिकेत मेहता, मंदिर नवल सिंह, अनूप सिंह, अमित पाठक, किशोर पांडे एवं काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे l इस अवसर पर प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने कहां हमारे शहर के युवा नित्य नई-नई प्रतिष्ठान खोल रहे जिससे शहर की कमियां तो दूर हो ही रही वही कई रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे l प्रतिष्ठा के निर्देशक श्री सुमित पाठक ने सबों को बुके देकर स्वागत किया l प्रथम महापौर ने कहा मुझे खुशी है बच्चे अपनी जवाबदेही समझने लगे हैं और व्यवसाए के क्षेत्र में काफी आगे आ रहे हैं मैं सभी युवाओं को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देती l श्री सुमित पाठक ने बताया इंजीनियरिंग कॉलेज में बाहर के काफी बच्चे पढ़ते पर उन्हें अच्छे व्यंजन की सुविधा नहीं थी इसी को ध्यान में रखकर मैंने यह प्रतिष्ठान खोला है मेरी कोशिश रहेगी मैं क्वालिटी में इतना ध्यान रखु की शहर से भी लोग मेरे यहां खाने आए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *