कार के टक्कर में तीन लोग घायल

0
7c2726c4-c462-4ff6-b2cd-0070302865d7

गढ़वा शाहपुर मार्ग पर बुधवार को कार के टक्कर में तीन लोग घायल हो गए घायलों में धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव निवासी सुदामा पासवान का पुत्र कृष्ण कुमार पासवान बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी विनय रजवार का पुत्र अजीत कुमार रजवार एवं गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा बिरहा मोहल्ला निवासी कुश प्रसाद केसरी का पुत्र हिमांशु कुमार केसरी के नाम शामिल हैं सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में बताया गया कि कृष्ण कुमार पासवान व अजीत कुमार रजवार गढ़वा शहर के टंडवा मोहल्ला में डेरा में रहकर गढ़वा में पढ़ाई करता है बुधवार को वह दोनों पैदल ही अपने डेरा से चिनिया रोड पढ़ाई करने के लिए जा रहा था इसी दौरान टंडवा डांरो नदी स्थित पुल के पास कार व साइकिल मे टक्कर हो गया इसमें में दोनों पैदल जा रहे छात्र भी घायल हो गए घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे टेंपो पर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *