कला एवं साहित्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखना ही संस्कार भारती का उद्देश्य है : —-राकेश रमण

0
4cbfb7a4-5cf3-4c0b-95c4-7aa6f1424fc0

कला एवं साहित्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखना ही संस्कार भारती का उद्देश्य है : राकेश रमण
—————————————————
कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की गढ़वा जिला इकाई की साधारण-सभा का आयोजन बंधन मैरेज हॉल ,नवादा मोड़ ,गढ़वा में सम्पन्न।
सर्वप्रथम प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित संस्कार भारती झारखंड प्रांत के नाट्य-विधा संयोजक राकेश रमण,प्रांतीय मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय,पलामू विभाग प्रमुख डॉक्टर शंभू कुमार तिवारी, इकाई के संरक्षक जगतारण तिवारी व अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने भगवान नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
ध्येय गीत “साधयति संस्कार भारती भारते नवजीवनम्…” की प्रस्तुति दी संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई की सहमंत्री व युवा सांसद अंजलि शाश्वत ने।
स्वागत संबोधन में इकाई के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि हम सभी को मिलकर अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए।इस पुनीत कार्य में संस्कार भारती के कार्यकर्ता तन मन और धन से लगे हुए हैं।
प्रांतीय पर्यवेक्षक राकेश रमण ने बताया कि संस्कार भारती की गढ़वा जिला इकाई से जुड़े सभी कार्यकर्ता काफी ऊर्जावान हैं। संस्कार भारती के प्रति लोगों का लगाव बढ़े इसके लिए रोचक कार्यक्रमों की रचना करनी चाहिए।संस्कार भारती से जुड़े कार्यकर्ताओं को ईश्वरीय कृपा से कला एवं साहित्य के माध्यम से अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने का पावन दायित्व मिला है।इस दृष्टि से हमारा कर्तव्य बनता है कि हमारा हर प्रयास भारतीयता को पोषित करने वाला हो।
साधारण सभा की कार्यवाही के अन्तर्गत पुरानी समिति को प्रांतीय पर्यवेक्षक द्वारा भंग किया गया। नई कार्यकारिणी हेतु अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से मदन प्रसाद केशरी का चयन किया गया। नवचयनित अध्यक्ष द्वारा अपनी नई कार्यकारिणी में मंत्री के रूप में पांडेय सूर्यकांत शर्मा,कोषाध्यक्ष के रूप में अखिलेश कुमार पांडेय की घोषणा की गई।
प्रबंधकारिणी सदस्य के रूप में अंजलि शाश्वत, कौस्तुभ,दया शंकर गुप्त,श्याम नारायण पांडेय,धीरज कुमार सिंह,रिया राशि,प्रेम दीवाना, जे.पी. रमण,आनंद कुमार चौबे तथा राजेश कुमार मिश्र की घोषणा की गई।
सर्वसम्मति से संरक्षक के रूप में रामविलास प्रसाद, जगतारण तिवारी,संजय सोनी,विजय सोनी, राकेश पाल, डॉक्टर पतंजलि केशरी को सम्मिलित किया गया।
संस्कार भारती के सरगुजा संभाग प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने अपनी रचना “पढ़िह लिखिह कोनो भाषा, लेकिन बतिअईह भोजपुरी में…” सुना कर सभी को आनंदित कर दिया।
युवा सांसद झारखण्ड सह गढ़वा जिला की प्रथम कवयित्री अंजलि शाश्वत ने अपनी कविता “किसी ने सुनाई बातें पुरानी, लगा सुन के कैसी है अपनी कहानी…”
राजेश कुमार अम्बष्ठ ने बांसुरी वादन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दीपक शुक्ल ने स्वरचित गीत की प्रस्तुति दी।
शिक्षक गंगेश पांडेय ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मिमिक्री प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया।
संस्कार भारती के उद्देश्यों से परिचित एवं प्रभावित होकर ज्ञान गंगा कोचिंग संस्थान के निदेशक अमित कश्यप , बांसुरी वादक राजेश कुमार अम्बष्ठ और दीपक शुक्ल ने सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर संस्कार भारती गढ़वा जिला इकाई के संरक्षक विजय सोनी,परामर्शदाता श्रवण शुक्ल, शिक्षक गंगेश पांडेय,गायक अरविंद कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे।
साधारण-सभा का संचालन डॉक्टर शंभू कुमार तिवारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन श्याम नारायण पांडेय ने किया।
“वन्दे मातरम्…” के सामूहिक गान के साथ अयोजन सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *