मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा, घंटा और कलश-लोटा के साथ 5 लड़के गिरफ्तार

0
Untitled

ग्राम मुजगहन, पोटियाडीह, कलारतराई और परसतराई के मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। थाना अर्जुनी तथा सायबर सेल की टीम द्वारा चोरी की घटना में शामिल आरोपियों को तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना एवं पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाना अर्जुनी तथा सायबर सेल द्वारा मिलकर आरोपीगण को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया जिसमें रूपेश रात्रे उम्र 23 साल, प्रीतम सोनी उम्र 19 साल, गजराज नेताम उम्र 21साल, तुरेंद्र बघेल उम्र 23साल,सुनील साहू, उम्र 22 साल द्वारा मोटर साइकल में घूम घूम कर मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे, अभी हॉल ही में दिनांक 05/05/24 एवं 07/05/24 ग्राम मुजगहन तथा पोटियाडीह के मंदिर में चोरी किए थे पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया आरोपियों के कब्जे से प्राप्त नगदी रकम 5340/- एक घंटा, एक कलश लोटा, तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकल क्रमांक CG 05AP 0192 को जब्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *