स्व० राजेश्वर प्र० यादव चौक के समीप भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

0
718d11ed-b067-43b0-8c4f-253f8e1e8754

स्व० राजेश्वर प्र० यादव चौक के समीप भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

मनिका- मंगलवार को दोपहर स्व० राजेश्वर प्रसाद यादव चौक के समीप भारतीय जनता पार्टी का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत प्रसाद ने फिता काट कर किया। मौक पर भाजमो प्रखंड अध्यक्ष अंकित राज उर्फ गोलू ने कहा कि मनिका मुख्यालय में कार्यालय खुल जाने से इन क्षेत्रों में चुनाव संबंधित जरूरी निर्देश का प्रसार सफलतापूर्वक व आसानी से किया जा सकेगा। आगे उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया है। कार्यकर्ताओं का जोश और जुनून आसमान पर है। कार्यकर्ताओं के बल पर चतरा लोकसभा संसदीय सीट पर भाजपा की जीत ऐतिहासिक होगी। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी, जिप सदस्य बलवंत सिंह, भाजपा नेता लव कुमार दुबे, अमरेंद्र यादव, मंटू प्रसाद, पूर्व जिप सदस्य महेश सिंह, पूर्व प्रमुख गायत्री देवी, मनदीप गुप्ता, अजय प्रसाद, धर्मजीत राय, विश्वनाथ राय, शंकर दुबे, अजीत यादव, दिनेश प्रसाद, अरुण कुमार ठाकुर, पंकज यादव, चंदन गुप्ता समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *