कांग्रेस युवा झारखण्ड प्रभारी ने क्या कहा भाजपा के नारा है 400 पार, इस बार युवा और नारी शक्ति करेगी तड़ीपार: इशिता सेरा

0
3c745a22-13a5-4609-a7f3-fbff521512d5

कांग्रेस युवा झारखण्ड प्रभारी ने क्या कहा भाजपा के नारा है 400 पार, इस बार युवा और नारी शक्ति करेगी तड़ीपार: इशिता सेरा

मनिका: युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी इशिता सेरा रविवार को मनिका कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बुक के देकर किया स्वागत। वही इंडिया गठबंधन के युवा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर युवा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा किया सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र के बारे में जानकारी लिया। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की चतरा लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के सभी युवा कार्यकर्ता अलर्ट मोड में रहे। चुनाव में अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मेहनत करें। राहुल गांधी जी की न्याय की गारंटी जन-जन तक पहुंचाएं। वही सिटी न्यूज़ संवाददाता से बात करते हुए कांग्रेस झारखंड प्रभारी इशिता सेरा कहां की बीजेपी का नारा है जो 400 पार ऐ देश और ऐ दुनिया जो युवा न्याय और नारी न्याय की बात करते हैं उन्होंने ऐ तय कर लिया है कि इस बार तड़ीपार करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से युवाओं के साथ महिलाओं के साथ किसानों के साथ एक भारी मात्रा मे अन्याय हुआ है। ऐ जल जंगल जमीन की लड़ाई को लड़ रहे है सालों हो गई हमारे बात सुनने वाला कोई व्यक्ति नहीं है जब भी बात होती है आदिवासी की तो सरकार मौन हो जाती है। आपने मणिपुर की प्रकरण भी देखा होगा 10 11 महीना हो गया देश का प्रधानमंत्री चुप है। आदिवासी के साथ अत्याचार हो रहे थे मध्य प्रदेश में देश के प्रधानमंत्री मौन रहे क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नहीं चाहते है कि आदिवासी दलित पिछड़े आगे बड़े उनका अधिकार मिले। क्योंकि कांग्रेस पार्टी के सभी वर्गों ने साथ दिया है इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है की उनके अधिकारों की बात करें और इनको खुद की अधिकारों के प्रति सचेत करें। इसलिए युवा न्याय पत्र मेरे हाथ में देख रहे हैं यह पत्र लेकर पहुंची हूं यह युवा कांग्रेस गारंटी कार्ड है यह अगले 5 साल की गारंटी कार्ड है जिसकी जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता लेंगे। हम 20 तारीख तक साथ मांग रहे हैं तो अगले 5 सालों तक आपका हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। केएन त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं बेहद सजन व्यक्ति आपके बीच से है पहले भी प्रदेश की जनता ने कई बार मौका दिया विधायक रहे और एक बार मौका चाहते है। चतरा लोक सभा के विकाश के लिए गरीबों के आवाज दिल्ली तक पहुंचाने के लिए। मौके पर जिला अध्यक्ष अमित कुमार बरुआ, प्रदेश कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश पासवान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, छोटेलाल प्रसाद, सुरेंद्र भारती, मोहन ठाकुर, मुरारी ठाकुर, समेत अनेको कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed