एन एस एस एवं एन सी सी कैडेट्स ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

0
2b0a33bb-07ee-4163-b1d9-292374c76cc7

पांकी में एन एस एस एवं एन सी सी कैडेट्स ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

पांकी प्रखंड के डंडार कला स्थित मजदूर किसान महाविद्यालय के एन एस एस एवं एनसीसी कैडेट्स समेत छात्र छात्रों द्वारा रविवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0दिलीप कुमार राम की अध्यक्षता एवं कार्क्रम पदाधिकरी श्रीपुरुषोत्तम सिंह के नेतृत्व में गोद लिये गये गावँ डंडार कला के कुम्हार टोला,मधवा डाबर लाली माटी एवं सेहरा टोला में मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर डोर टू डोर मतदान करने के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नारे लगाते हुए पहले मतदान फिर जलपान, मतदान है जरूरी, सबसे बड़ा त्यौहार लोकतंत्र का त्यौहार के जोरदार नारे लगाए।
जारूकता कार्यक्रम में सर्वेश्वर प्रसाद,पंकज कुमार राजीव रंजन रामविलास सिंह,सुरेंद्र सहित सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी के साथ एन एस एस के संदीप, प्रवीण,नीरज, आयुष,प्रीतम,सोनी भारती,चांदनी, सुमन,आँचल,एवं एन सी सी के राजलक्ष्मी, ,सूरज शिवानी सहित सैकड़ो छात्र छात्रायें सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed