शुक्रवार को अक्षय तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम जयंती समारोह धूमधाम से मनाया

0
f4b93993-c1c6-4f96-ada6-fea8a9ab44b9

गढ़वा चिनिया रोड स्थित ब्रह्म ऋषि सेवा सोसाइटी के तत्वाधान में शुक्रवार को अक्षय तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। आश्रम में सुबह से ही वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान परशुराम की पूजा अर्चना किया गया इसके बाद हवन के साथ लोगों के बीच प्रसाद एवं सरबत का वितरण किया गया आयोजित जयंती समारोह में शामिल सभी परशुराम वंशजों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता तथा मघ निषेध मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भी जयंती समारोह में पहुंच कर भगवान परशुराम के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर पूजा अर्चना किए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को ब्रह्म ऋषि सेवा समिति के अध्यक्ष पूरन तिवारी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में तन मन धन के साथ हमेशा सहयोग करने के लिए तत्पर हूं उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के बताए हुए मार्गो पर चलकर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य पुजारी आनंद मोहन तिवारी अध्यक्ष पूरण तिवारी सच्चिदानंद पांडे सुरेंद्रनाथ चौबे अखिलेश दुबे अरविंद मिश्रा अशोक दुबे अवधेश चौबे अजय धर दुबे मनोज दुबे रामनारायण पांडे प्रदीप पांडे श्रीकांत दुबे गिरिजा तिवारी उमाशंकर दुबे रंजीत कुमार चौबे अमन चौबे सहित काफी संख्या में परशुराम भक्त शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *